३ चीजें जो हर बीस साल के युवक की तकदीर बदल देंगी
क्या आप नकारात्मक ऊर्जा और संगत से घिरे हुए हैं ? क्या आप बड़े लक्ष्य को अपना जीवन उद्देश्य बनाने से डरते हैं ? या फिर बार-बार मिली हुई असफलता से आप निराश हो रहे हैं ? ऐसे प्रश्नों से अगर आपका मन व्यथित हो चुका है तो यह ब्लॉग आपके लिए हैं.... इसे आखिर तक पढ़े। दोस्तों मैं हूं मोहिनिश आपका युवासारथी - EMPOWERING YOUTH MINDS से जहां पर हम ५० नए युवा लीडर और एंटरप्रेन्योर बनानेकी सोच से प्रेरित होकर आगे बढ रहे हैं। दोस्तों एक २० वर्ष का युवा होना यह अपने आप में ही एक बड़ी जिम्मेदारी है। अब आप थोड़े समझदार युवक और युवती के रूप में देखे जाते हैं। आप अपने जीवन को किस तरह आकार देते हैं यह जानना अधिक महत्वपूर्ण हैं। आज हम जानेंगे ३ चीजें जो हर बीस साल के युवक की तकदीर बदल देंगी। खुद को सही लोगों के सानिध्य में रखें - आप किसके साथ सबसे अधिक वक्त बिताते हैं, यह गौर करने वाली बात हैं। दोस्तों हमें अक्सर यह जानना बहुत जरूरी है कि हमारे जीवन में कौन हमें सकारात्मक उर्जा की ओर प्रेरित करता है और कौन हमें सकारात्मक उर्जा से दूर कर रहा हैं। अपने दोस्तों को सावधानी के साथ चुने -...