३ चीजें जो हर बीस साल के युवक की तकदीर बदल देंगी
क्या आप नकारात्मक ऊर्जा और संगत से घिरे हुए हैं ?
क्या आप बड़े लक्ष्य को अपना जीवन उद्देश्य बनाने से डरते हैं ?
या फिर बार-बार मिली हुई असफलता से आप निराश हो रहे हैं ?
ऐसे प्रश्नों से अगर आपका मन व्यथित हो चुका है तो यह ब्लॉग आपके लिए हैं.... इसे आखिर तक पढ़े।
दोस्तों मैं हूं मोहिनिश आपका युवासारथी - EMPOWERING YOUTH MINDS से जहां पर हम ५० नए युवा लीडर और एंटरप्रेन्योर बनानेकी सोच से प्रेरित होकर आगे बढ रहे हैं।
दोस्तों एक २० वर्ष का युवा होना यह अपने आप में ही एक बड़ी जिम्मेदारी है। अब आप थोड़े समझदार युवक और युवती के रूप में देखे जाते हैं। आप अपने जीवन को किस तरह आकार देते हैं यह जानना अधिक महत्वपूर्ण हैं। आज हम जानेंगे ३ चीजें जो हर बीस साल के युवक की तकदीर बदल देंगी।
खुद को सही लोगों के सानिध्य में रखें - आप किसके साथ सबसे अधिक वक्त बिताते हैं, यह गौर करने वाली बात हैं। दोस्तों हमें अक्सर यह जानना बहुत जरूरी है कि हमारे जीवन में कौन हमें सकारात्मक उर्जा की ओर प्रेरित करता है और कौन हमें सकारात्मक उर्जा से दूर कर रहा हैं। अपने दोस्तों को सावधानी के साथ चुने - वे उस वातावरण का निर्माण करते हैं जिसमें या तो आप ऊंचे विचारों से प्रेरित होकर खुद का विकास करने में लग जाते हैं या फिर गलत संगत के कारण खुद को अपने जीवन उद्देश्य से दिशाहीन पाते हैं।
इंटरनेशनल लेखक और प्रेरक वक्ता - जिम रॉन कहते हैं कि "आप उन पाँच लोगों के औसत हैं, जिनके साथ आप सबसे अधिक समय बिताते हैं।"
दोस्तों हमें हमेशा यह कोशिश करनी चाहिए के हम हर वक्त ऐसे लोगों और दोस्तों के साथ रहे जो आपके क्षेत्र से संबंधित हो। उनके लगातार मिलने वाले मार्गदर्शन से आप सफल और अधिक प्रभावशाली बनते हैं। दोस्तों अगर आप प्रभावशाली युवा बनना चाहते है तो इस लेख के अंत में दिए हुए लिंक को फॉलो करें।
जोखिम ले और विफल होने से ना डरे - जिंदगी में कुछ बड़ा कर जाने के लिए प्रयास करने की और जोखिम लेने की आवश्यकता होती है। कई बड़ी सफलता ये बार-बार मिली हुई असफलता और लगातार कोशिश के कारण मिलती है। तब तक प्रयास जारी रखना होगा जब तक आप उसे सही ढंग से सफलतापूर्वक पूरा कर नहीं लेते।
अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त करने के तरीके पर डटे रहे। रास्तों में कई सारे आलोचक मिलेंगे जो आपको उनकी बातों से भटकाने, आपको निराश करने या फिर आपके अभिमान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करेंगे। उनकी बातों पर ध्यान ना दें। जब आप सफल हो जाओगे तब यही आलोचक आपके प्रशंसक बन जाएंगे।
जीवन में लक्ष्य रखें - दोस्तों आज मैं आपको ऐसा प्रश्न पूछूंगा जो मुझसे मेरे गुरु ने ९ साल पहले पूछा था। आप किसी ऐसे बस में बैठने या सफर करने का प्रयास करोगे क्या जो बस कहा जाती है, उसका अंतिम स्थानक क्या है? यह आपको पता ना हो। जिसका उत्तर मैंने साफ शब्दों में - नहीं। यह बोल कर दिया था। दोस्तों अगर हम किसी ऐसे बस से सफर करने का प्रयास नहीं करेंगे तो फिर अपने जीवन को बिना लक्ष्य और जीवन उद्देश्य के अलावा कैसे बिताओगे। दोस्तों आपको एक बड़ा लक्ष्य अपने सामने रखने की आवश्यकता है। अगर आपको सफल होने की तीव्र इच्छा है तो आपके पास एक जीवन उद्देश्य होना महत्वपूर्ण है।
अगर आपको इस लेख में बताए गए जानकारी में रुचि है। तो इसी तरह की अद्भुत बाते पढ़ने और जानने के लिए फॉलो कीजिए Versatile Educaare System के हमारे ब्लॉगर अकाउंट को और इसी तरह युवकों को सक्षम बनाने के लिए हमारे फेसबुक ग्रुप Empowering Youth Minds से जुड़े जिसकी लिंक डिस्क्रिप्शन में दी गई है।
प्रभावशाली युवकों के आदतों के बारे में जानने के लिए मेरे यह ब्लॉग को जरूर पढ़े - https://empoweringyouthminds.blogspot.com/2020/10/blog-post.html?m=1
सब्सक्राइब कीजिए Versatile Educaare System हमारे यूट्यूब चैनल ।
और साथ ही जॉइन कीजिए Empowering young minds हमारे फेसबुक ग्रुप को ।




Superb Blog, it's inspiring
ReplyDelete