५ ऐसी आदतें जो युवकों को सामाजिक जीवन में प्रभावशाली बना देंगी।
मनुष्य आदते बनाता है। लेकिन फिर यही आदते मनुष्य को बनाती है। या उसे पूरी तरह बर्बाद करती है। दोस्तों आपने सुना होगा मनुष्य की आदतें उसके चरित्र में बदल जाती है। दोस्तों मैं हूं मोहिनिश आपका युवासरथी EMPOWERING YOUTH MINDS से जहां पर हम ५० नए युवा लीडर और बिजनेस मन बनानेकी सोच से प्रेरित होकर आगे बढ रहे हैं। आज हम जानेंगे कुछ ऐसी आदतें जो युवकों को प्रभावशाली और कार्यशील बनाती हैं। १) अपनी राय भूमिका प्रस्तुत करने की आदत - एक भूमिका बनाई जानी चाहिए और उस भूमिका पर जोर दिया जाना चाहिए यह जानते हुए भी अधिकांश युवकों को अपनी राय नहीं होती है।। बहुत सारे मेरे युवक मित्र अपनी अच्छी क्षमता और बुद्धि होने के बावजूद पीछे रह जाते हैं। इसका एकमात्र कारण यह हैं की उन्हें खुद नहीं पता कि वह क्या सोचते हैं। आज कल के युवकों में खुद की राय बनाने की आदत होनी चाहिए यह आदत आपको क्या दे जाएगी? सबसे पहले यह आदत आपको आत्माविश्वास देगी, और यह आत्मविश्वास आपको हर जगह कुछ अलग सोचने की प्रेरणा देगा। जब लोग अपनी राय व्यक्त नहीं कर सकते तो वह दूसरों की राय से प्रभावित होते हैं जिन्हें हम अंग्रेजी...