५ ऐसी आदतें जो युवकों को सामाजिक जीवन में प्रभावशाली बना देंगी।


मनुष्य आदते बनाता है। लेकिन फिर यही आदते मनुष्य को बनाती है। या उसे पूरी तरह बर्बाद करती है। दोस्तों आपने सुना होगा मनुष्य की आदतें उसके चरित्र में बदल जाती है। 

दोस्तों मैं हूं मोहिनिश आपका युवासरथी EMPOWERING YOUTH MINDS से जहां पर हम ५० नए युवा लीडर और बिजनेस मन बनानेकी सोच से प्रेरित होकर आगे बढ रहे हैं। आज हम जानेंगे कुछ ऐसी आदतें जो युवकों को प्रभावशाली और कार्यशील बनाती हैं।


१) अपनी राय भूमिका प्रस्तुत करने की आदत -
एक भूमिका बनाई जानी चाहिए और उस भूमिका पर जोर दिया जाना चाहिए यह जानते हुए भी अधिकांश युवकों को अपनी राय नहीं होती है।। बहुत सारे मेरे युवक मित्र अपनी अच्छी क्षमता और बुद्धि होने के बावजूद पीछे रह जाते हैं। इसका एकमात्र कारण यह हैं की उन्हें खुद नहीं पता कि वह क्या सोचते हैं। आज कल के युवकों में खुद की राय बनाने की आदत होनी चाहिए

यह आदत आपको क्या दे जाएगी?

सबसे पहले यह आदत आपको आत्माविश्वास देगी, और यह आत्मविश्वास आपको हर जगह कुछ अलग सोचने की प्रेरणा देगा। जब लोग अपनी राय व्यक्त नहीं कर सकते तो वह दूसरों की राय से प्रभावित होते हैं जिन्हें हम अंग्रेजी में फॉलोअर्स कहते हैं। लेकिन जिस वक्त आप अपनी राय बनाते हैं उतनी ही अधिक शानदार आपकी आत्माछवि बनती है और उतना ही आत्मविश्वास आपमें दिखाई देता है।

यह पता चला है कि जिन लोगों को विचारशील राय बनाने की आदत है वह अपनी बुद्धि अपने दिमाग का बेहतर उपयोग करते हैं। फिर अपने आप ही उनका दिमाग अधिक शानदार हो जाता है। उनका दिमाग किसी भी समस्या पर सभी कोणों से, उस पर विचार करता है और सोचने की आदत भी विकसित करता है।

२) शांति से बोलने की आदत -
स्कूल में मेरा एक मित्र था जो सभी से बहुत शांति से बात करता था। सबसे महत्वपूर्ण बात यह हैं कि वह बहुत उत्साही होने के बावजूद एक समझदार बड़े व्यक्ति की तरह बात करता था। पूरे स्कूल में सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उसकी बहुत प्रशंसा करते थे। 

दोस्तों बहुत से मेरे युवा मित्रों को शांति से बात करने की आदत नहीं होती। वह हमेशा चिल्लाते और ऊंची आवाज में बात करते हैं। अक्सर हमें इस बात का एहसास नहीं होता कि हम शांत रहकर बात भी कर सकते हैं।

यह आदत आपको क्या दे जाएगी?

शांति से बात करने वाले लोग अधिक विचारशील होते हैं और अपनी बुद्धि का बेहतर इस्तेमाल करते हैं। इन लोगों में आक्रामकता कभी दिखाई नहीं देती। सामाजिक जीवन में ये गुण रखनेवाले व्यक्ति से संपर्क रखना लोगों को अच्छा लगता हैं। हम इसकी शुरुआत सबसे पहले हमारे घर से करेंगे। घर में सभी से शांति से बात करना शुरू करें। भले ही कोई व्यक्ति क्रोधित हो नाराज हो उसका जवाब शांत रहकर देना शुरू करें। जल्द ही आपको उस क्रोधित व्यक्ति में भी परिवर्तन दिखाई देगा। सबसे महत्वपूर्ण बात शांत रह कर बात करने का मतलब यह नहीं कि आप डर गए या पीछे हट गए हैं, बल्कि अपने विचारों को शांति से, पर प्रभावी तरीके का उपयोग कर कैसे प्रदर्शित करें यह समझकर सीखना है।

३) जिम्मेदारी लेने की आदत -
अक्सर कुछ युवकों में खुद जिम्मेदारी लेने की आदत नहीं होती। बहुत हमारे युवक मित्रों को यह भी नहीं पता कि उन्हें अपनी जिम्मेदारी लेने की जरूरत है भी या नहीं। अगर मैं किसी कार्य कि जिम्मेदारी लेता हूं और अगर उस कार्य में असफल हो गया तो? या कोई मुझसे नाराज हो गया तो? और शायद यह मुझसे हो नहीं पाएगा, ऐसे कई तरह की आशंकाएं मन में काम करती है। लेकिन जिन युवकों को खुद पर जिम्मेदारी लेने की आदत होती है उनकी नेतृत्व शैली बहुत अच्छी तरह से विकसित होने लगती है। हर वह इंसान जो नेतृत्व करता है उसे जिम्मेदारी लेने की आदत होनी चाहिए।

यह आदत आपको क्या दे जाएगी?

सबसे पहले युवकों में नेतृत्वशैली विकसित हो जाएगी और साथ ही उनका आत्मविश्वास बढ़ता जाएगा। कई हमारे युवक मित्रों में आत्म विश्वास नहीं देखा जाता है। क्योंकि वे बचपन से ही जिम्मेदारी के आदी नहीं है। जिन युवकों में खुद की जिम्मेदारी लेने की प्रवृत्ति होती है उनके पास बोलने का एक अच्छा तरीका होता है और साथ ही साथ उनके दिमाग का विकास जल्द होना शुरू हो जाता है। इतिहास में कई महान लोगो के उदाहरणों को पढ़े। यदि आप इस बात को ध्यान में रखते हैं की इतिहास में सभी ने कैसे जिम्मेदारी ली है और अपने जीवन को कैसे सफल बनाया है तो आप उस प्रेरणा के साथ जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार होंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात समझे, जिम्मेदारी लेना और असफल होना, सफलता का पहला कदम है।

४) सादगी से जीवन बिताने की आदत -
बहुत से मेरे युवक मित्र यह नहीं समझ पाते हैं कि सादगी में रहने का क्या मतलब है। आज कल के युवक यह सोचते हैं कि सादगी में रहने का मतलब अभाव है। अगर सच कहा जाए तो सादगी में रहना यह किसी अभाव के लक्षण नहीं है। यह सादगी ही हमें, हमारे जीवन के अलग-अलग पहलू सिखा जाती है। 

यह आदत आपको क्या दे जाएगी?

सबसे पहले हमें यह पता चलेगा कि हमारी जरूरते कितनी कम है और कारण ना होने पर भी हमने उन्हें कितना बड़ा रखा है। सादे सरल चीजों से भी आनंद मिल सकता है यह हमें समझ आएगा और इसी तरह से अनेक लुभाने वाले विज्ञापनों से हम सहजता से दूर हो जाएंगे। इसलिए सरल रहने वाले हमारे महान नेताओं के पुस्तक पढ़नी चाहिए। साने गुरुजी, विनोबा भावे, डॉ. प्रकाश आमटे जैसी महान हस्तियों ने अपना जीवन कितना सरलता से बिताया हैं यह आदर्श हम युवकों को आपने सामने रखना होगा।

५) असफलता में से सीखने की आदत -
हम हमेशा देखते हैं कि कई बड़े हस्तियां और लोगों से भी आपनी असफलता संभाल नहीं पाती। हमारे युवक मित्र तो जीवन में आयी हुई एक असफलता से भी निराश होकर सपने देखना छोड़ देते हैं। हमारे चारों और असफलता के कारण थके हुए कई उदाहरण हमें दिखते हैं। हालांकि जो लोग असफलता को पीछे छोड़कर आगे अपना विशाल साम्राज्य बनाने चल पड़ते हैं उन्हें चाहकर भी कोई बड़ी मुसीबत या निराशा रोक नहीं पाती। इसका एकमात्र कारण है उनकी हिम्मत और असफलता में से सीखने की आदत।
जब युवक उन्हें मिली असफलता का स्वीकार नहीं करते तब वह क्रोधित हो जाते हैं या फिर कई बार वह दूसरों को दोष देते हैं। उन्हें मिली असफलता का जिम्मेदार कौन है यह ढूंढने की आदत लग जाती है। जिस दिन युवकों को उन्हें मिली हुई असफलता में से सीखने की आदत लग जाएगी उस दिन मात्र असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी है यह बात वह हमेशा के लिए अपने दिमाग में रखेंगे।

यह आदत आपको क्या दे जाएगी?

सबसे पहले यह आदत आपके सीखने के दृष्टिकोण को विकसित कर देगी। जब युवक असफलता मै से सीखने लगते हैं तब उन्हें यह पता चल जाता है कि वह हर चीज सीखने के लिए तैयार है। और असफलता मिलना यह स्वाभाविक है। हमें कई असफलताएं मिलती रहती है, इसमें कोई बुरी बात नहीं। असफलता का सामना करना होगा और उस से सीखना होगा यह बात समझ लीजिए। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हर युवक को यह विचार करना होगा कि मैं इन सभी बातों से आगे बढ़कर सफल हो सकता हूं। यह विश्वास हर एक युवक के मन में निर्माण होना चाहिए।

आपके मन में बसा ये विश्वास ही आपको सफल होने के लिए मदत करेगा। और इन्हीं पांच आदतो को अपने जिन्दगी में इस्तेमाल करने से आपको जीवन के कठिनाइयों को एक अलग नजरिए से देखने का मौका मिलेगा। 

अगर आपको इस लेख में बताए गए जानकारी में रुचि है। तो इसी तरह की अद्भुत बाते पढ़ने और जानने के लिए फॉलो कीजिए Versatile Educaare System के हमारे ब्लॉगर अकाउंट को और इसी तरह युवकों को प्रभावशाली, सक्षम बनाने के लिए हमारे फेसबुक ग्रुप Empowering Youth Minds से जुड़े जिसकी लिंक डिस्क्रिप्शन में दी गई है।

सब्सक्राइब कीजिए Versatile Educaare System हमारे यूट्यूब चैनल ।

और साथ ही जॉइन कीजिए Empowering young minds हमारे फेसबुक ग्रुप को ।

Comments

Post a Comment